राज्यसभा चुनाव के नामांकन में भाजपा ने दिखाई ताकत, सीएम योगी से लेकर विनोद तावड़े, पंकज चौधरी तक रहे मौजूद
Rajya Sabha Election Nomination: राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी आठ उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म दाखिल कर दिया है। इस दौरान पार्टी ने अपनी ताकत दिखाई। लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajya Sabha Election Nomination: राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के सभी आठ उम्मीदवारों ने नामांकन फॉर्म दाखिल कर दिया है। इस दौरान पार्टी ने अपनी ताकत दिखाई।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के आठ उम्मीदवारों ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। विपक्षी समाजवादी पार्टी की ओर से तीसरा उम्मीदवार आखिर तक न उतारे जाने के कारण भाजपा के सभी आठ और सपा के दो उम्मीदवारों की जीत तय मानी जा रही है। उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ , प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य एवं ब्रजेश पाठक समेत तमाम सीनियर नेता इस दौरान मौजूद रहे। पार्टी के आठों उम्मीदवारों ने सीएम योगी आदित्यनाथ और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी अजीत वर्मा के समक्ष अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
सीएम ने दी शुभकामनाएं
भाजपा की ओर नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से उत्तर प्रदेश के मंत्री धर्मपाल सिंह (लोध), ओबीसी प्रकोष्ठ के राज्य प्रमुख प्रकाश पाल (पाल) और श्रुति गंगवार (कुर्मी) शामिल हैं। इनके अलावा अनुसूचित जाति से विद्यासागर सोनकर एवं प्रियंका रावत, ब्राह्मण समुदाय से राधाकांत ओझा एवं गोपी कृष्ण पांडे और क्षत्रिय समुदाय से राम प्रताप सिंह चौहान शामिल हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी उम्मीदवारों को अपनी शुभकामनाएं दीं।
निर्वाचन अधिकारी अजीत वर्मा ने कहा कि सभी उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र के दो-दो सेट दाखिल किए हैं। प्रत्येक सेट के साथ प्रस्तावक के तौर पर 10 विधायकों के हस्ताक्षर हैं। 10 सीटों पर 10 नामांकन के ही आने के बाद अब 16 अक्टूबर को प्रस्तावित चुनाव की जरूरत नहीं होगी। नामांकन पत्रों की जांच के बाद निर्वाचित सदस्यों के नाम का ऐलान हो जाएगा।
सपा के दो नामांकन
राज्यसभा चुनाव 2026 में समाजवादी पार्टी की ओर से दो उम्मीदवार उतारे गए। पार्टी के सीनियर नेता प्रो. राम गोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज के अधिकारी धनराज परिमल नाथवानी पहले ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से तीसरे उम्मीदवार को उतारे जाने की घोषणा की गई। सोमवार रात तक सपा नेताओं की ओर से तीसरे उम्मीदवार का दावा किया जाता रहा, लेकिन अखिलेश यादव सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए स्थिति साफ कर दी। उन्होंने लिखा कि अब हमारा ध्यान तीन पर नहीं, बल्कि 403 पर है।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने नई दिल्ली गए हुए हैं। वहीं, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अब सपा पर बड़ा हमला बोल दिया है। उन्होंने कहा कि बात साफ है। सपा ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार मान ली है।
पार्टी कार्यालय पहुंचे उम्मीदवार
नामांकन दाखिल करने से पहले राज्यसभा के लिए घोषित सभी उम्मीदवार भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने यूपी प्रभारी विनोद तावड़े और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच वे नामांकन दाखिल करने के लिए रवाना हुए। भाजपा के आठ उम्मीदवारों में दो महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इसके जरिए भाजपा ने जातिगत और क्षेत्रीय संतुलन साधने का एक सुनियोजित प्रयास किया है।
भाजपा ने अपनी रणनीति से यूपी चुनाव 2027 से पहले बड़े संदेश दे दिए हैं। इन नामों को काफी मंथन के बाद तय किए जाने की बात सामने आई है। पार्टी पिछड़ा, दलित और अगड़ा वर्ग को साधने की कोशिश की है। साथ ही, क्षेत्रीय संतुलन को भी साधा गया है। नामांकन दाखिल करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सभी उम्मीदवारों की जीत तय होने की बात कही।
लेखक के बारे मेंराहुल पराशरराहुल पराशर नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। वे नवभारत टाइम्स की यूपी-उत्तराखंड टीम में काम करते हैं। प्रिंट, न्यूज एजेंसी और डिजिटल पत्रकारिता में उनका 22 साल लंबा का अनुभव है, जिसमें उन्होंने रिपोर्टर और डेस्क पर विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। राहुल पराशर ने अक्टूबर 2021 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। उन्होंने पिछले 4 वर्षों में यूपी विधानसभा चुनाव, यूपी निकाय चुनाव, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव, यूपी में एसआईआर प्रक्रिया जैसे बड़े घटनाक्रम का विस्तृत कवरेज किया है। राजनीति गतिविधियों से लेकर प्रशासनिक हलचल और क्राइम की घटनाओं पर उनका फोकस रहता है।
विशेषज्ञता- राजनीतिक खबरों का विश्लेषण, क्राइम की घटनाओं पर विस्तृत रिपोर्ट, प्रशासनिक हलचल को लेकर इनसाइड स्टोरी, सरकार के फैसलों का आम लोगों पर असर का विश्लेषण।
पत्रकारिता अनुभव: अखबार और डिजिटल मीडिया में 22 साल से कार्यरत
राहुल पराशर ने साल 2004 में प्रभात खबर, पटना से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में जूनियर रिपोर्टर से लेकर प्रधान संवाददाता के पद पर काम किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राजद, जदयू और लोजपा जैसे दलों को कवर किया। उन्होंने शिक्षा विभाग की लंबे समय तक रिपोर्टिंग की। नवभारत टाइम्स वेबसाइट में काम करते हुए शानदार कवरेज के लिए कई बार संस्थान की ओर से सम्मानित किया गया है।
शिक्षा:
राहुल पराशर ने वर्ष 2004 में भारतीय विद्या भवन के पीके इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म का कोर्स किया है। मूल रूप से बिहार के मुजफ्फरपुर से आने वाले राहुल पराशर ने नेतरहाट, झारखंड से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से वर्ष 2002 में स्नातक की डिग्री हासिल की है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'इनके पास रिटेक का मौका नहीं...', नाना पाटेकर ने जब की थी यूपी पुलिस की तारीफ; CM Yogi के काम से थे बेहद खुश - nana patekar news praises uttar pradesh police and cm yogi adityanaths leadership lucknow

उत्तर प्रदेश पुलिस में 470 खिलाड़ियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- 'अब सिफारिश नहीं, प्रतिभा को मौका' - cm yogi on ups new sports culture 470 police recruitments

खिलाड़ियों को खाकी की सौगात... सीएम योगी ने 470 खेल प्रतिभाओं को सौंपेंगे UP पुलिस के नियुक्ति-पत्र, 866 पदों पर भर्ती


