लखनऊ में बाढ़ बरकरार...रिवर फ्रंट, बैकुंठ धाम डूबा: स्पोर्ट्स अकादमी में भरा पानी, घरों में ताला लगाकर पलायन कर रहे लोग - Lucknow News
- Hindi News - Local - Uttar pradesh - Lucknow - Lucknow Flood Update | Gomti River Water Level Rises, Baikunth Dham Submerged लखनऊ में बाढ़ बरकरार...रिवर फ्रंट, बैकुंठ धाम डूबा:स्पोर्ट्स अकादमी में भरा पानी, घरों में ता…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Lucknow
- Lucknow Flood Update | Gomti River Water Level Rises, Baikunth Dham Submerged
लखनऊ में बाढ़ बरकरार...रिवर फ्रंट, बैकुंठ धाम डूबा:स्पोर्ट्स अकादमी में भरा पानी, घरों में ताला लगाकर पलायन कर रहे लोग
- कॉपी लिंक
लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर 9वें दिन भी बढ़ रहा है। शहर के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल डूब गए हैं। बैकुंठ धाम भी पूरी तरह जलमग्न है। गोमती रिवर फ्रंट पर पानी तेजी से बढ़ रहा है। ला मार्टनियर के पास बने सेज स्पोर्ट अकादमी में भी पूरा पानी भर चुका ह
3 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं। कई परिवार घरों में ताला लगाकर सुरक्षित जगहों पर जाने को मजबूर हैं। वहीं शहर में प्रसिद्ध हनुमंत धाम मंदिर का परिसर बाढ़ के पानी से लबालब भरा हुआ है। शनिदेव मंदिर के गर्भगृह तक पानी पहुंचा चुका है। गोमती रिवर फ्रंट के दोनों तरफ के पाथ-वे डूब गए हैं। ऐसे में वहां पर लोगों की एंट्री पर इस समय रोक लगा दी गई है।
देखिए 3 तस्वीरें…
बैकुंठ धाम में चिता जलाने की जगह भरा पानी
बैकुंठ धाम में शव रखने वाले चबूतरे पानी में डूब गए हैं। पूजा करवाने वाले सनी ने बताया कि ज्यादातर लकड़ियां भी भीग गई हैं। मंगलवार को पानी तेजी से बढ़ा है। जहां एक साथ 15 से 20 शवों का अंतिम संस्कार होता था, वह पूरा इलाका डूब गया है। अब सिर्फ एक चबूतरा बचा है, जहां करीब 20 शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
यही हाल रहा, तो कल से सड़क पर चिता जलानी पड़ेगी
बैकुंठ धाम में पूजा करवाने वाले शनि ने बताया कि कल से पानी बहुत ज्यादा भर गया है, जो बड़ा इलाका था। वहां एक साथ 15 से 20 शव जलाए जाते थे। उस जगह पूरा पानी भर गया है। अब हम लोगों के पास चिता जलाने के लिए सिर्फ एक चबूतरे की जगह बची है। वहीं पर सभी शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। अगर यही हालत रही तो कल से, अग्नि देने का और सब जलाने का काम सड़क पर करना पड़ेगा। पानी लगातार बढ़ रहा है स्थिति खराब हो रही है।
सेज क्रिकेट स्टेडियम डूबा
गोमती का पानी सेज क्रिकेट स्टेडियम के अंदर पहुंच गया है। मैदान लबालब रहा। इस कारण सेज क्रिकेट एकेडमी को फिलहाल बंद कर दिया गया है। मैदान पर पानी भरा होने से खिलाड़ी अभ्यास भी नहीं कर पाए। अगले कुछ दिनों तक यहां क्रिकेट के मुकाबले नहीं होंगे। स्टेडियम से पानी निकालने के लिए तीन पंपिंग सेट लगाए गए हैं। पानी भरने कि वजह से मैदान के खराब होने की भी आशंका है।
रिवर फ्रंट की सीढ़िया तक पहुंचा पानी
रिवरफ्रंट पूरी तरीके से जलमग्न है। लगातार बढ़ रहा पानी संकेत दे रहा है कि आगे आने वाले कई दिनों तक स्थिति सामान्य नहीं होगी। रिवरफ्रंट की स्थिति यह हो गई है कि अब जो सीढ़ियां हैं वहां तक पानी पहुंच चुका है। पहले सीडीओ से करीब 2 फीट पानी दूर था। पार्क में लगे सुरक्षा कर्मचारियों का कहना है कि पानी तेजी से बढ़ रहा है इसलिए फ्रंट के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Kanpur News: फुटबॉल में बीआईटी मेसरा ने किट कानपुर को 11-0 से हराया

Gomti Floods Lucknow: Areas In Uttar Pradesh Faces Waterlogging Amid Rising River Levels

Ahead of Uttar Pradesh polls, Mayawati talks about Gen Z concerns, asks govt to move beyond rhetoric


