होम›कृषि›यूपी में कैसा रहेगा मौसम? मानसून की विदाई के बीच फिर लौटेगी बारिश, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट - up weather rain expected in several districts despite monsoon exit
कृषि

यूपी में कैसा रहेगा मौसम? मानसून की विदाई के बीच फिर लौटेगी बारिश, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट - up weather rain expected in several districts despite monsoon exit

यूपी में कैसा रहेगा मौसम? मानसून की विदाई के बीच फिर लौटेगी बारिश, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बावजूद उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम में बदलाव और…

Jagran के अनुसार3 अक्टूबर 2026 को 10:04 am बजे
यूपी में कैसा रहेगा मौसम? मानसून की विदाई के बीच फिर लौटेगी बारिश, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट
 - up weather rain expected in several districts despite monsoon exit

सौजन्य से:- Jagran

यूपी में कैसा रहेगा मौसम? मानसून की विदाई के बीच फिर लौटेगी बारिश, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के बावजूद उत्तर प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम में बदलाव और बारिश की संभावना है।

HighLights

- दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों से वापस लौट चुका है।

- पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5 से 8 अक्टूबर के बीच बारिश की संभावना है।

- किसानों को बारिश की संभावना को देखते हुए फसलों की सुरक्षा की सलाह।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों से वापस लौट चुका है। हालांकि, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के इलाकों में निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर एक ऊपरी हवा का साइक्लोन सर्कुलेशन बना हुआ है।

इसके अलावा, मध्य ट्रोपोस्फेरिक स्तर पर उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तरी गुजरात तक एक कम दबाव का क्षेत्र भी सक्रिय है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से आने वाले दिनों में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है।

पूर्वी यूपी में कैसे रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर को मौसम मुख्य तौर पर शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं 5 अक्टूबर से 8 अक्टूबर के दौरान वाराणसी, सोनभद्र, बलिया, गोरखपुर समेत कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। जिस वजह से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

पश्चिमी यूपी में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 4 अक्टूबर को मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान। वहीं 6 अक्टूबर और 7 अक्टूबर को कुछ जिलों में बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

किसानों के लिए एडवाइजरी

मौसम विभाग ने राज्य के निवासियों और किसानों को सलाह दी है कि वे मौसम में होने वाले इस बदलाव के अनुसार अपनी गतिविधियों की योजना बनाएं। कृषि कार्यों से जुड़े किसान बारिश की संभावना को देखते हुए अपनी फसलों की सुरक्षा का उचित प्रबंध करें।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें