वाराणसी में एयर शो के दौरान तीन दिन शहर से बाहर रोके जाएंगे बड़े वाहन, बनारस आने से पहले पढ़ लें यह खबर - heavy vehicles to be barred from entering varanasi for three days during the air show read this report before visiting banaras
वाराणसी में एयर शो के दौरान तीन दिन शहर से बाहर रोके जाएंगे बड़े वाहन, बनारस आने से पहले पढ़ लें यह खबर वाराणसी में 22, 23 और 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो के कारण ट्रैफिक पुलिस ने बड़े वाहनों को ...और पढ़ें HighLights…

सौजन्य से:- Jagran
वाराणसी में एयर शो के दौरान तीन दिन शहर से बाहर रोके जाएंगे बड़े वाहन, बनारस आने से पहले पढ़ लें यह खबर
वाराणसी में 22, 23 और 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो के कारण ट्रैफिक पुलिस ने बड़े वाहनों को ...और पढ़ें
HighLights
- बड़े वाहनों को तीन दिन शहर से बाहर रोका जाएगा।
- हाईवे और रिंग रोड पर अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था।
- एयर शो के दौरान अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। गंगा में प्रस्तावित एयर शो के चलते शहर में वाहनों का दबाव बढ़ने को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बड़े वाहनों को तीन दिन तक शहरी सीमा से बाहर रोकने की तैयारी की है।
22, 23 और 25 अक्टूबर को होने वाले आयोजन के दौरान हाईवे और रिंग रोड को बड़े वाहनों के लिए अस्थायी पार्किंग बनाए जाएंगे। एयर शो देखने के लिए बनारस से सटे प्रदेश और जिलों से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
ऐसे में ट्रक, ट्रेलर, मालवाहक और लंबी दूरी के वाहनों को शहर में प्रवेश देने के बजाय निर्धारित स्थानों पर रोकने की व्यवस्था की गई है। ट्रैफिक पुलिस ने प्रमुख और संपर्क मार्गों पर स्थान चिह्नित कर लिया है।
एयर शो के दौरान गंगा के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने का अनुमान है। इसे देखते हुए पार्किंग और वाहनों के आवागमन की अलग-अलग व्यवस्था की जा रही है।
रिंग रोड और हाईवे पर बड़े वाहनों को रोकने के साथ छोटे वाहनों के लिए भी अलग पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस का जोर इस बात पर है कि दर्शकों के वाहन आयोजन स्थल के आसपास मुख्य मार्गों पर न पहुंचें। यातायात पुलिस ने चंदौली की ओर पड़ाव चौराहा, रामनगर बाईपास, टेंगरा मोड़, डोमरी और कोदोपुर घाट समेत प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया है।
इन क्षेत्रों में वीआइपी, पर्यटकों और आम दर्शकों के आवागमन को अलग-अलग रखने की तैयारी है। एयर शो के तीनों दिन तक ट्रैफिक पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस की अतिरिक्त तैनाती रहेगी जिससे आमजन का कोई परेशानी नहीं हो।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'इनके पास रिटेक का मौका नहीं...', नाना पाटेकर ने जब की थी यूपी पुलिस की तारीफ; CM Yogi के काम से थे बेहद खुश - nana patekar news praises uttar pradesh police and cm yogi adityanaths leadership lucknow

उत्तर प्रदेश पुलिस में 470 खिलाड़ियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- 'अब सिफारिश नहीं, प्रतिभा को मौका' - cm yogi on ups new sports culture 470 police recruitments

खिलाड़ियों को खाकी की सौगात... सीएम योगी ने 470 खेल प्रतिभाओं को सौंपेंगे UP पुलिस के नियुक्ति-पत्र, 866 पदों पर भर्ती


