होम›क्राइम›लखनऊ में इकाना स्टेडियम तक पहुंची बाढ़, अंडरपास में पानी भरा, आज भारत-वेस्टइंडीज मैच
क्राइम

लखनऊ में इकाना स्टेडियम तक पहुंची बाढ़, अंडरपास में पानी भरा, आज भारत-वेस्टइंडीज मैच

लखनऊ में इकाना स्टेडियम तक पहुंची बाढ़, अंडरपास में पानी भरा, आज भारत-वेस्टइंडीज मैच राजधानी लखनऊ में गोमती की बाढ़ इकाना स्टेडियम तक पहुंच गई है। शहीद पथ पर स्थित अंडरपास में भी पानी भर गया है। मंगलवार यानी आज ही इकाना…

Hindustan के अनुसार6 अक्टूबर 2026 को 07:04 am बजे
लखनऊ में इकाना स्टेडियम तक पहुंची बाढ़, अंडरपास में पानी भरा, आज भारत-वेस्टइंडीज मैच

सौजन्य से:- Hindustan

लखनऊ में इकाना स्टेडियम तक पहुंची बाढ़, अंडरपास में पानी भरा, आज भारत-वेस्टइंडीज मैच

राजधानी लखनऊ में गोमती की बाढ़ इकाना स्टेडियम तक पहुंच गई है। शहीद पथ पर स्थित अंडरपास में भी पानी भर गया है। मंगलवार यानी आज ही इकाना में भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 क्रिकेट मैच होना है।

लखनऊ में बाढ़ से कई इलाकों में हाहाकार मचा हुआ है। बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। गोमती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने का असर अब गोमती नगर विस्तार क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है। इकाना स्टेडियम के आसपास जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। सोमवार को इकाना के पास शहीद पथ के नीचे अंडरपास में काफी पानी भर गया। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। आसपास के अन्य अंडरपास भी चपेट में आ गए हैं। आज ईकाना में भारत और वेस्टइंडीड के बीच टी-20 मैच भी होना है।

गोमती नगर विस्तार स्थित इकाना स्टेडियम के पास शहीद पथ के नीचे बने अंडरपास में नाले के माध्यम से पानी पहुंचने लगा। देखते ही देखते अंडरपास के नीचे काफी जलभराव हो गया। इसी तरह भागीदारी भवन, अंबेडकर स्मारक के पास से जी 20 रोड की ओर जाने वाले मार्ग के अंडरपास में भी पानी भर गया। नगर निगम और लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीमें मौके पर पहुंचीं। जांच में पता चला कि इकाना क्षेत्र में एक नाले के जरिए पानी पहुंच रहा है। कइ पंप लगाए गए हैं।

इमार गोमती ग्रीन्स: विद्युत उपकेंद्र पर खतरा मंडराया

इमार गोमती ग्रीन्स सोसायटी के पास नाले में पानी लगातार बढ़ रहा है। इससे सोसायटी के विद्युत उपकेंद्र में पानी घुसने का खतरा मंडराने लगा है। उपकेंद्र की सुरक्षा के लिए चारों ओर सुरक्षा दीवार का निर्माण तेज कर दिया गया है। जलस्तर बढ़ने से सोसायटी के लोगों में बिजली आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ गई है। सोसायटी प्रबंधन की ओर से अपने संसाधनों से इंतजाम किए जा रहे हैं।

20 ट्रांसफार्मरों से सप्लाई बंद

गोमती का जलस्तर बढ़ने से जलभराव के कारण सोमवार को फैजुल्लागंज, दाउद नगर, कुड़ियाघाट, गऊघाट, गुलालाघाट और मिश्रीबाग में सोमवार को 20 ट्रांसफार्मरों से बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। मुख्य अभियंता के मुताबिक ट्रांसफार्मरों के आसपास पानी भर जाने से शॉर्ट सर्किट और करंट फैलने की गंभीर आशंका बन गई थी, जिसके बाद पवन विहार, भार्गव कॉलोनी और गणेश विहार ब्लॉक-जे में स्थित 400 केवीए तथा शिल्पी के पास स्थापित 100 केवीए ट्रांसफार्मरों को बंद कर दिया गया। इससे गणेश विहार, अन्नपूर्णा नगर और शिल्पी स्कूल क्षेत्र की बिजली बंद रही।

जनेश्वर मिश्र पार्क का रास्ता बंद किया

लखनऊ। गोमतीनदी का जलस्तर बढ़ने से गोमतीनगर के दयाल पैराडाइज चौराहा पर बना नाला उफनाने लगा हैं। सोमवार को दोपहर बाद अचानक नाले का पानी बैक फ्लो होने से जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर-2 की ओर जाने वाले मार्ग पर जलभराव हो गया। आनन-फानन में आम लोगों के लिए यह रास्ता बंद कर दिया गया। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक्स पर पोस्ट डालकर लोगों को सूचना दी गई कि वाहन चालक पार्क के गेट नंबर दो से जाने से बचें, वैकल्पिक मार्ग से जाएं।

आठ पंप लगे, चार बंद मिले, दोबारा कॉलोनी में पानी

मल्लाही टोला के मिश्री बाग में करीब छह हजार की आबादी जलभराव से बेहाल है। नगर निगम ने जल निकासी के लिए यहां आठ पंप लगाए हैं, लेकिन सोमवार को मौके पर चार पंप ही चलते मिले। पंपों से कॉलोनी का पानी निकालकर नाले में डाला जा रहा है, लेकिन करीब 50 मीटर दूर खुला नाला होने से पानी वापस दोबारा कॉलोनी में पहुंच रहा है।

एक तरफ बड़े पंप लगाकर पानी बाहर निकालने की कोशिश हो रही है, वहीं दूसरी तरफ नाले का पानी वापस उसी इलाके में भर रहा है। नाला बंद नहीं होने के कारण जल निकासी की पूरी प्रक्रिया बेअसर नजर आ रही है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, पंप से निकाला गया पानी नाले के रास्ते फिर कॉलोनी की ओर लौट रहा है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें