गोशाला में घायल पड़ी मिलीं कई गाय, प्रयागराज के मंडलायुक्त ने CVO व ADO पंचायत के निलंबन की संस्तुति की - prayagraj commissioner taken strict action over gaushala neglect
गोशाला में घायल पड़ी मिलीं कई गाय, प्रयागराज के मंडलायुक्त ने CVO व ADO पंचायत के निलंबन की संस्तुति की प्रयागराज के जसरा स्थित गोशाला में मंडलायुक्त को गंभीर अव्यवस्थाएं और घायल गायें मिलीं, जिसके बाद उन्होंने सीवीओ और…

सौजन्य से:- Jagran
गोशाला में घायल पड़ी मिलीं कई गाय, प्रयागराज के मंडलायुक्त ने CVO व ADO पंचायत के निलंबन की संस्तुति की
प्रयागराज के जसरा स्थित गोशाला में मंडलायुक्त को गंभीर अव्यवस्थाएं और घायल गायें मिलीं, जिसके बाद उन्होंने सीवीओ और एडीओ पंचायत के निलंबन की संस्तुति की। सीडीओ को कारण बताओ नोटिस और ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित किया गया, साथ ही सभी गोशालाओं के सत्यापन के निर्देश दिए गए।
HighLights
- आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर सीडीओ को कारण बताओ नोटिस
- जसरा ब्लाक में बड़ी कांटी के ग्राम विकास अधिकारी निलंबित, व्यवस्था तत्काल सुधारने के निर्देश
- मंडलायुक्त को गोशाला में मिली अव्यवस्था, विद्यालय में बच्चे कम होने पर प्रधानाध्यापक को नोटिस
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। गोशालाओं में गोमाता की हालत भला किसे नहीं पता है। सोमवार को मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम.ने भी देख लिया। जसरा ब्लाक के बड़ी कांटी गोशाला के निरीक्षण में मंडलायुक्त को भारी अव्यवस्था मिली। कई गाय घायल पड़ी थीं। गंदगी ऐसी थी कि बदबू से सांस लेना मुहाल था। गोमाताओं को बैठने की जगह नहीं थी। वे इधर-उधर खड़ी थीं। उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं था।
मंडलायुक्त ने की सख्त कार्रवाई
मंडलायुक्त ने सीवीओ डॉ. शिवचरन यादव, जसरा के एडीओ पंचायत विनोद द्विवेदी के निलंबन की संस्तुति कर रिपोर्ट शासन को भेजवाया। आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर सीडीओ हर्षिका सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया। मंडलायुक्त के निर्देश पर डीडीओ जीपी कुशवाहा ने ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र गौड़ को निलंबित कर दिया। सीवीओ, एडीओ पंचायत व पशु चिकित्सक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की।
गोशाला में गंभीर अव्यवस्था
मंडलायुक्त को निरीक्षण के दौरान गोशाला में व्यापक स्तर पर गंदगी एवं गंभीर अव्यवस्थाएं मिलीं। जगह-जगह गोबर, सिल्ट एवं कूड़ा पड़ा था। नालियां चोक थीं। बारिश के कारण गीलापन एवं जलभराव की स्थिति थी। गोवंशों के बैठने के स्थान अत्यंत गंदे थे। साफ-सफाई, खाने-पीने, रहने तथा गोवंश के समुचित रखरखाव की व्यवस्था नहीं थी। कई गोवंश खुले में इधर-उधर घूमते और बिना देखभाल के पाए गए। कुछ गोवंश घायल अवस्था में भी मिले लेकिन उनके उपचार एवं देखभाल के लिए कोई व्यवस्था नहीं थी।
गोशाला कर्मियों को कई माह से नहीं मिला मानदेय
गोशाला कर्मियों ने बताया कि उन्हें कई माह से मानदेय नहीं मिला। चार माह से भूसे की आपूर्ति नहीं हुई। वर्तमान में लगभग 10 दिन का भूसा है। मंडलायुक्त ने सभी गोवंशों को तत्काल सुरक्षित एवं सूखे स्थान पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी को सभी गोशालाओं का सत्यापन एवं स्थलीय निरीक्षण कराने के निर्देश दिए।
स्कूली बच्चों को हाईवे पार कराने में शिक्षामित्र की ड्यूटी
मंडलायुक्त ने बड़ी कांटी गांव में बड़ी संख्या में बच्चों को एकत्रित देखा। वाहन रोककर बच्चों से जानकारी ली। बताया गया कि प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को राजमार्ग पार करना पड़ता है। पिछले दिनों राजमार्ग पर दो बच्चों के दुर्घटनाग्रस्त होने से छोटे बच्चे भयभीत हैं। बड़ी संख्या में बच्चों ने विद्यालय जाना बंद कर दिया। बच्चों की अनुपस्थिति की जानकारी पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सीडीओ को प्रधानाध्यापक को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बच्चों के सुरक्षित आवागमन के लिए एक शिक्षामित्र की ड्यूटी लगाने के बीएसए को निर्देश दिए।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

योगी आदित्यनाथ कैबिनेट का बड़ा फैसला, अब उत्तर प्रदेश भी बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’ - yogi adityanath cabinet approval up will be global manpower hub

यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के दसों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, BJP के आठ और सपा के दो सदस्य पहुंचे उच्च सदन - rajya sabha election result up ten candidates declared winner unopposed eight from bjp and two from samajwadi party


