गांधी जयंती पर CM योगी ने बापू-शास्त्री को किया नमन, खादी पर 25% छूट का ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों महापुरुषों को श्…

सौजन्य से:- aajtak.in
Sign In
Advertisement
X
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज का दिन हर भारतवासी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के साथ ही महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती भी आज मनाई जा रही है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वदेशी से स्वावलंबन का संदेश भारत की आजादी का मंत्र बना. उनके नेतृत्व में पहले बिखरा हुआ स्वतंत्रता आंदोलन एक बड़े जनांदोलन में बदल गया, उन्होंने कहा कि बापू के विचार आज भी देश के लिए प्रासंगिक हैं.
खादी पर 25% की छूट
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने गांधी जयंती के अवसर पर खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी 2027 तक 25% की छूट उपलब्ध कराई है, उन्होंने प्रदेशवासियों से खादी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की, उन्होंने कहा कि खादी भारत की स्वाधीनता का मंत्र रही है. खादी को अपनाने से स्थानीय कारीगरों और हस्त शिल्पियों के हुनर को सम्मान मिलेगा, उन्होंने लोगों से स्थानीय कारीगरों और हस्त शिल्पियों को प्रोत्साहित करने का आह्वान किया.
Advertisement
लाल बहादुर शास्त्री के योगदान को किया याद
मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करते हुए कहा कि उनका नाम आते ही हर भारतीय के मन में श्रद्धा का भाव उमड़ता है, उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का व्यक्तित्व जितना संवेदनशील था, उतना ही संघर्षशील भी था. सीएम योगी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जो कहा, उसे करके भी दिखाया. उनका सादगीपूर्ण जीवन और देश के प्रति समर्पण आज भी लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
मुख्यमंत्री ने दोनों महापुरुषों की स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि वह प्रदेश की जनता की ओर से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं.
---- समाप्त ----
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

मरदह में कृषि विभाग ने शुरू किया विशेष कार्यक्रम: उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर एक ही दिन में हुई कार्रवाई - Mardah(Ghazipur) News

BJP Eyes Uttar Pradesh Polls Through Rajya Sabha Elections | Outlook India

दीपावली से पहले योगी आदित्यनाथ सरकार देगी तोहफा, लाखों राज्यकर्मियों को मिलेगा बोनस और महंगाई भत्ता - yogi adityanath government is set to make a big announcement before diwali granting bonuses and dearness allowance to lakhs of state employees


