क्या यूपी में साथ चुनाव लड़ेंगे सपा और AAP? संजय सिंह-अखिलेश यादव की मुलाकात से बढ़ी हलचल
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी सियासी तैयारियों में जुटी हुई हैं। रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की। लखनऊ: आप सांसद संजय सिंह ने अखिलेश यादव से मुलाकात की…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी चुनाव 2027 को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी सियासी तैयारियों में जुटी हुई हैं। रविवार को आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मुलाकात की।
लखनऊ: आप सांसद संजय सिंह ने अखिलेश यादव से मुलाकात की। सपा-आप के बीच संभावित चुनावी गठजोड़ पर मंथन चल रहा है। दोनों पार्टियां गठबंधन की संभावनाएं तलाश रही हैं। यूपी चुनाव 2027 से पहले संजय सिंह और अखिलेश यादव ने खास बैठक की।
आप सांसद संजय सिंह लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय पहुंचे और दोपहर करीब 1 बजे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से संजय सिंह मिले। यूपी में सीट शेयरिंग पर चर्चा की अटकलें तेज हो गई हैं। 2027 चुनाव को लेकर यह मुलाकात अहम मानी जा रही है। क्या यूपी में सपा और AAP साथ चुनाव लड़ेंगे। संजय सिंह और अखिलेश यादव की मुलाकात से यूपी की सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। हालांकि, गठबंधन पर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
वहीं, संजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट साझा किया। उन्होंने कहा कि संविधान और आरक्षण के लिए BJP सबसे बड़ा ख़तरा है। BJP ने आरक्षण ख़त्म करने को लेकर फिर से मुहिम तेज कर दी है। इस कोशिश को नाकाम करना ही होगा। 69 हज़ार शिक्षक भर्ती में योगी सरकार ने पिछड़ों का हक मारा है। सड़क से लेकर संसद और सुप्रीम कोर्ट तक उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाएगी। ऐसे तमाम मुद्दों पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी से विस्तार पूर्वक चर्चा हुई।
बीजेपी बनाम अन्य होने वाला है चुनाव 2027
अखिलेश यादव बीजेपी को सत्ता में फिर से आने से रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। अखिलेश और राहुल गांधी यूपी चुनाव 2027 में मिलकर बीजेपी को रोकने का प्लान बना रहे हैं। आम आदमी पार्टी भी यूपी में अपनी जीत की राह तलाश रही है। ऐसे में अगर आप का सपा से गठबंधन हो जाता है और मिलकर सीट जीत जाती है तो ये आप के लिए बड़ी बात होगी। वहीं, बीजेपी को रोकने के लिए आप भी जुटी हुई है। संजय सिंह लगातार बीजेपी पर हमला बोल रहे हैं। वह कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
लेखक के बारे मेंविवेक मिश्राविवेक कुमार मिश्रा (Vivek Kumar Mishra) नवभारत टाइम्स ऑनलाइन (NBT.Com) में सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर (Senior Digital Content Producer) हैं। उत्तर प्रदेश की राजनीतिक-सियासी हलचल पर नजर रखते हैं। यूपी राजनीतिक विश्लेषण, उत्तर प्रदेश में हो रही घटनाओं पर नजर रखते हैं। उत्तर प्रदेश में अपराध, प्रशासन, डेवलपमेंट, यूपी सरकारी योजनाओं पर फोकस रखते हैं। उत्तराखंड की राजनीति हलचल, विश्लेषण, अपराध और घटनाक्रम पर भी विवेक कुमार मिश्रा फोकस रखते हैं।
अनुभव
यूपी के लखनऊ, मुरादाबाद, आगरा और नोएडा में हिंदुस्तान, अमर उजाला, दैनिक जागरण जैसे प्रिंट मीडिया में काम कर चुके हैं। दिसंबर 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ जुड़े हैं। पत्रकारिता में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। इसमें डेस्क और फील्ड दोनों में काम किया है।
शिक्षा
राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय से स्नातक किया है। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) में परास्नातक किया हुआ है। विवेक कुमार मिश्रा मूल रूप से यूपी के बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'इनके पास रिटेक का मौका नहीं...', नाना पाटेकर ने जब की थी यूपी पुलिस की तारीफ; CM Yogi के काम से थे बेहद खुश - nana patekar news praises uttar pradesh police and cm yogi adityanaths leadership lucknow

उत्तर प्रदेश पुलिस में 470 खिलाड़ियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- 'अब सिफारिश नहीं, प्रतिभा को मौका' - cm yogi on ups new sports culture 470 police recruitments

खिलाड़ियों को खाकी की सौगात... सीएम योगी ने 470 खेल प्रतिभाओं को सौंपेंगे UP पुलिस के नियुक्ति-पत्र, 866 पदों पर भर्ती


