थाईलैंड की युवती का कानपुर के युवक पर 60 लाख की ठगी का आरोप, कहा- 'धर्म परिवर्तन...'
थाईलैंड की युवती का कानपुर के युवक पर 60 लाख की ठगी का आरोप, कहा- 'धर्म परिवर्तन...' थाईलैंड की युवती का आरोप है कि आरोपी पहले से शादीशुदा था और करीब 12 साल पहले उसकी शादी हो चुकी थी. उसके तीन बच्चे भी हैं. थाईलैंड की एक…

सौजन्य से:- ABP News
थाईलैंड की युवती का कानपुर के युवक पर 60 लाख की ठगी का आरोप, कहा- 'धर्म परिवर्तन...'
थाईलैंड की युवती का आरोप है कि आरोपी पहले से शादीशुदा था और करीब 12 साल पहले उसकी शादी हो चुकी थी. उसके तीन बच्चे भी हैं.
थाईलैंड की एक युवती ने कानपुर के एक युवक पर शादी, 60 लाख की कथित ठगी और धर्म परिवर्तन के दबाव का सनसनीखेज आरोप लगाया है. थाईलैंड से भारत आई एक युवती ने इरफान नाम के युवक पर ये गंभीर आरोप लगाए हैं. युवती का दावा है कि करीब दो साल पहले थाईलैंड में दोनों की शादी हुई थी. शादी के बाद अलग-अलग जरूरतों के नाम पर उससे करीब 60 लाख रुपये लिए गए.
आरोप ये भी है कि जब युवती ने अपने पैसे वापस मांगे तो उस पर धर्म परिवर्तन करने और बुर्का पहनने का दबाव बनाया गया. युवती के मुताबिक उसे कथित तौर पर कहा गया कि धर्म परिवर्तन के बाद ही रकम वापस की जाएगी.
'पहले से शादीशुदा है आरोपी'
मामले में एक और गंभीर दावा सामने आया है. युवती का आरोप है कि इरफान पहले से शादीशुदा था और करीब 12 साल पहले उसकी शादी हो चुकी थी. उसके तीन बच्चे भी हैं. इसके बावजूद उसने थाईलैंड जाकर युवती से शादी की.
मामले की जांच कर रही पुलिस
धर्म परिवर्तन के दबाव, कथित 60 लाख की ठगी और पहले से शादीशुदा होने के आरोपों ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है. पुलिस अब शादी से जुड़े दस्तावेज, पैसों के लेन-देन और धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोपों की जांच कर रही है. आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'इनके पास रिटेक का मौका नहीं...', नाना पाटेकर ने जब की थी यूपी पुलिस की तारीफ; CM Yogi के काम से थे बेहद खुश - nana patekar news praises uttar pradesh police and cm yogi adityanaths leadership lucknow

उत्तर प्रदेश पुलिस में 470 खिलाड़ियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- 'अब सिफारिश नहीं, प्रतिभा को मौका' - cm yogi on ups new sports culture 470 police recruitments

खिलाड़ियों को खाकी की सौगात... सीएम योगी ने 470 खेल प्रतिभाओं को सौंपेंगे UP पुलिस के नियुक्ति-पत्र, 866 पदों पर भर्ती


