यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 5 अभ्यर्थी हुए बेहोश
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 5 अभ्यर्थी हुए बेहोश मेरठ की छठवीं वाहिनी पीएसी में उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team Published : October 6,…

सौजन्य से:- ETV Bharat
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 5 अभ्यर्थी हुए बेहोश
मेरठ की छठवीं वाहिनी पीएसी में उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : October 6, 2026 at 4:48 PM IST
मेरठ: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को 5 अभ्यर्थी अचानक बेहोश हो गए, इसके बाद उन्हें नजदीकी हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया, जहा के डॉक्टरों द्वारा उनका इलाज किया जा रहा है.
एसपी क्राइम अवनीश कुमार के अनुसार, मंगलवार को मेरठ के रुड़की रोड स्थित छठी वाहिनी पीएसी में यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा की दौड़ हो रही थी, इस दौरान जब राऊंड पूरी करने के लिए युवा अभ्यर्थी प्रयास कर रहे थे, तभी पांच अभ्यर्थियों की तबियत बिगड़ गई. उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया.
तबीयत बिगड़ने वाले अभ्यर्थियों की पहचान सहारनपुर जिले के अर्पित, बागपत के हंसराज तोमर और अंकुश के साथ विशाल मुजफ्फरपुर के रुप में हुई है, सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उनका उपचार किया जा रहा है सभी खतरे से बाहर हैं.
बता दें कि मेरठ की छठवीं वाहिनी पीएसी में उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अभ्यर्थियों पहुंचे हुए हैं. पुरुष अभ्यर्थी को 25 मिनट में 4.8 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी है, जबकि महिला अभ्यर्थी के लिए 14 मिनट में 2.4 किलोमीटर दौड़ना अनिवार्य है.
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरनगर में चार अभ्यर्थियों की पुलिस भर्ती परीक्षा छूटी; Google Maps से पहुंच गये शामली, SP सिटी बोले- "लेटर लिखकर लेंगे जानकारी"
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'इनके पास रिटेक का मौका नहीं...', नाना पाटेकर ने जब की थी यूपी पुलिस की तारीफ; CM Yogi के काम से थे बेहद खुश - nana patekar news praises uttar pradesh police and cm yogi adityanaths leadership lucknow

उत्तर प्रदेश पुलिस में 470 खिलाड़ियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- 'अब सिफारिश नहीं, प्रतिभा को मौका' - cm yogi on ups new sports culture 470 police recruitments

खिलाड़ियों को खाकी की सौगात... सीएम योगी ने 470 खेल प्रतिभाओं को सौंपेंगे UP पुलिस के नियुक्ति-पत्र, 866 पदों पर भर्ती


