यूपी में बड़े स्तर पर तबादले; कई जिलों के पुलिस कप्तान समेत 20 आईपीएस अफसरों की जिम्मेदारी बदली
यूपी में बड़े स्तर पर तबादले; कई जिलों के पुलिस कप्तान समेत 20 आईपीएस अफसरों की जिम्मेदारी बदली यूपी की योगी सरकार ने बुधवार को बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। 11 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदल दिया गया है…

सौजन्य से:- Hindustan
यूपी में बड़े स्तर पर तबादले; कई जिलों के पुलिस कप्तान समेत 20 आईपीएस अफसरों की जिम्मेदारी बदली
यूपी की योगी सरकार ने बुधवार को बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। 11 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदल दिया गया है। दो अपर पुलिस महानिदेशकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
यूपी की योगी सरकार ने बुधवार को बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए। 11 जिलों के पुलिस कप्तानों को बदल दिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक ए सतीश गणेश की जिम्मेदारी में कटौती कर दी गई है। उनसे अपर पुलिस महानिदेशक अपराध का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। अब वह केवल अपर पुलिस महानिदेशक यातायात और सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनसे वापस ली गई जिम्मेदारी भगवान एस श्रीवास्तव को दी गई है। भगवान के पास पहले की तरह तकनीकी सेवायें भी रहेगी। जिन पुलिस कप्तानों को बदला गया है, उनमें बस्ती, जौनपुर, मुजफ्फरनगर, बलिया, हापुड़, मऊ, गाजीपुर, बाराबंकी, जालौन, बागपत और मथुरा के अधिकारी शामिल हैं।
कौन आईपीएस कहां से कहां गया
बस्ती के पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह को अब जौनपुर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह को पुलिस अधीक्षक पीएसी मुख्यालय भेजा गया है। श्रीमती रवीना त्यागी को पुलिस उपायुक्त (DCP), पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी भेजा गया है।
इसी तरह संजय कुमार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर के पद से सेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज में तैनाती दी गई है। ओमवीर सिंह को पुलिस अधीक्षक, बलिया के पद से बस्ती का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।
कुँवर ज्ञानञ्जय सिंह को पुलिस अधीक्षक हापुड़ के पदस से पुलिस उपायुक्त (DCP), पुलिस कमिश्नरेट, प्रयागराज भेजा गया है। कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक मऊ से पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय DGP, लखनऊ भेजा गया है।
ईरज राजा को पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर से पड़ोसी जिले बलिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अर्पित विजयवर्गीय को पुलिस अधीक्षक, बाराबंकी से पुलिस उपायुक्त (DCP), पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ भेजा गया है।
सर्वेश कुमार मिश्रा को सेनानायक, 04वीं वाहिनी पीएसी, प्रयागराज से पुलिस अधीक्षक मऊ के पद पर भेजा गया है। विनय कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक जालौन से इसी पद पर गाजीपुर भेजा गया है।
सूरज कुमार राय को पुलिस अधीक्षक बागपत से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर भेजा गया है। चिराग जैन को पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, आजमगढ़ से पुलिस अधीक्षक नगर बरेली के पद पर भेजा गया है। मानुष पारीक को पुलिस अधीक्षक, नगर, बरेली से पुलिस अधीक्षक, नगर, आजमगढ़ भेजा गया है।
आलोक राज नारायण को सहायक पुलिस अधीक्षक, हरदोई से अपर पुलिस अधीक्षक मथुरा के पद पर भेजा गया है। पूर्णेन्दु सिंह को पुलिस अधीक्षक/ स्टाफ ऑफिसर टू डीजीपी के पद से पुलिस अधीक्षक, बागपत के पद पर भेजा गया है।
मधुवन कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक नगर, आजमगढ़ के पद से पुलिस अधीक्षक, हापुड़ के पद पर भेजा गया है। सुरेश चन्द्र रावत को पुलिस अधीक्षक मथुरा के पद से पुलिस अधीक्षक जालौन के पद पर तैनाती दी गई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'इनके पास रिटेक का मौका नहीं...', नाना पाटेकर ने जब की थी यूपी पुलिस की तारीफ; CM Yogi के काम से थे बेहद खुश - nana patekar news praises uttar pradesh police and cm yogi adityanaths leadership lucknow

उत्तर प्रदेश पुलिस में 470 खिलाड़ियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- 'अब सिफारिश नहीं, प्रतिभा को मौका' - cm yogi on ups new sports culture 470 police recruitments

खिलाड़ियों को खाकी की सौगात... सीएम योगी ने 470 खेल प्रतिभाओं को सौंपेंगे UP पुलिस के नियुक्ति-पत्र, 866 पदों पर भर्ती


