यूपी में सरकारी स्कूल के रसोइयों को योगी सरकार का तोहफा, 2 लाख रुपये का मिला सुरक्षा कवच, डिटेल जानिए
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में काम करने वाले रसोइयों को दुर्घटना बीमा सहायता का सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच पर 11 रसोइयों को कैशलेश चिकित्सा कार्ड सौंपा। हाइलाइट्स उत्तर प्रदेश सरकार ने…

सौजन्य से:- Navbharat Times
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में काम करने वाले रसोइयों को दुर्घटना बीमा सहायता का सुरक्षा कवच प्रदान किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच पर 11 रसोइयों को कैशलेश चिकित्सा कार्ड सौंपा।
हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के लिए 2 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में बेसिक शिक्षा विभाग और एसबीआई के बीच एमओयू संपन्न हुआ।
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: यूपी के परिषदीय विद्यालयों में काम करने वाले रसोइयों को योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सभी रसोइयों और उनके परिजनों को 2 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा सहायता का सुरक्षा कवच प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद मंच से 11 रसोइयों को सम्मानित करते हुए कैशलेस चिकित्सा कार्ड, बढ़े हुए मानदेय का चेक और परिधान किट सौंपी।
बेसिक शिक्षा विभाग और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के बीच हुए इस अनुबंध के तहत प्रदेश के सभी रसोइयों और उनके परिजनों को 2 लाख रुपये की दुर्घटना बीमा सहायता का सुरक्षा कवच प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान पीएम पोषण योजना की उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।
बेसिक व माध्यमिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य महाप्रबंधक दीपेश राज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष अनुबंध पत्रों का औपचारिक आदान-प्रदान किया। इस समझौते के तहत अब विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों की किसी दुर्घटना में मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में उनके आश्रितों को 2 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक बीमा सहायता मुहैया कराई जाएगी। यह कदम रसोइयों के परिवारों को भविष्य में वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।
मंच से 11 रसोइयों को मिला सम्मान
समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के अलग अलग जिलों से चयनित हुए 11 रसोइयों को मंच पर सम्मानित किया। मंच पर सम्मानित होने वाले लोगों में सीतापुर की किरन देवी, लखनऊ की आशा तिवारी, गोरखपुर की सुनीता व रेखा देवी, अलीगढ़ की सुदेश देवी व पिंकी देवी, वाराणसी की सरिता दीक्षित, हरदोई की गीता देवी, लखीमपुर की सीमा सिंह, उन्नाव की खिलाना, रायबरेली की रेखा का नाम शामिल रहा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच से सम्मानित होने वाली 11 रसोइयों को सम्मान पत्र, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कैशलेस चिकित्सा कार्ड, स्वच्छता व सुरक्षा हेतु परिधान किट और बढ़े हुए मानदेय का चेक अपने हाथों से प्रदान किया।
मासूमों का कराया अन्नप्राशन, स्कूली छात्राओं संग ली मुस्कुराकर सेल्फी
कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का भी बारीकी से निरीक्षण किया और योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सीएम योगी आदित्यनाथ को 'निपुण तराजू' के बारे में विस्तार से समझाया, जिस पर प्रसन्न होकर मुख्यमंत्री ने बच्चों को चॉकलेट्स बांटीं। मीना मंच के स्टॉल पर छात्राओं ने जब मुख्यमंत्री से सेल्फी का आग्रह किया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए उनके साथ फोटो खिंचवाई। इसके बाद सीएम योगी ने छह माह की नन्हीं अनीता और मो. अली को अपने हाथों से खीर खिलाकर विधिवत अन्नप्राशन कराया और उन्हें खिलौने भेंट किए।
लेखक के बारे मेंवैभव पांडेवैभव पांडेय नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर जर्नलिस्ट/असिस्टेंट न्यूज एडिटर हैं। मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 18 साल का अनुभव है। वैभव पांडेय ने साल 2018 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जॉइन किया था। अभी वह उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की खबरों पर बारीक नजर रखते हैं। पॉलिटिकल गतिविधियां, सामाजिक सरोकार और अपराध जगत से जुड़ीं खबरें उनकी प्राथमिकता में है। वह यूपी विधानसभा, लोकसभा, पंचायत और नगर निकाय चुनावों के कवरेज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। अच्छे काम की वजह से उन्हें संस्थान की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।
विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।
पत्रकारिता अनुभव: प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 18 साल से कार्यरत
डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद अलग-अलग संस्थानों में काम किया। करियर की शुरुआत लखनऊ में हिदुस्तान समाचार न्यूज एजेंसी से हुई। इसके बाद आगरा के अकिंचन भारत अखबार में काम किया। फिर दिल्ली में देशबंधु और हिंदी डेली आज समाज (इंडिया न्यूज ग्रुप) में कार्यरत रहे। इस दौरान दिल्ली और एनसीआर से जुड़ी खबरों को कवर किया। दैनिक जागरण अखबार के सेंट्रल डेस्क पर लंबे समय तक तैनात रहे। यहां उन्होंने यूपी, उत्तराखंड समेत कई राज्यों की स्पेशल खबरों पर काम किया।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

'इनके पास रिटेक का मौका नहीं...', नाना पाटेकर ने जब की थी यूपी पुलिस की तारीफ; CM Yogi के काम से थे बेहद खुश - nana patekar news praises uttar pradesh police and cm yogi adityanaths leadership lucknow

उत्तर प्रदेश पुलिस में 470 खिलाड़ियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, CM योगी बोले- 'अब सिफारिश नहीं, प्रतिभा को मौका' - cm yogi on ups new sports culture 470 police recruitments

खिलाड़ियों को खाकी की सौगात... सीएम योगी ने 470 खेल प्रतिभाओं को सौंपेंगे UP पुलिस के नियुक्ति-पत्र, 866 पदों पर भर्ती


