नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट होगा जेवर हवाई अड्डे का नाम, योगी कैबिनेट बैठक में प्रस्ताव पास
उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा. शुक्रवार को सीएम योगी आद…

सौजन्य से:- Aaj Tak
Sign In
Advertisement
X
उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किया जाएगा. शुक्रवार को सीएम योगी आदित्य नाथ ने प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी. नाम बदलने के प्रस्ताव को योगी कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है. लखनऊ में इस बारे में जानकारी देते हुए सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रदेश में विकास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी उपलब्धियों का भी जिक्र किया.
कैबिनेट में अभिनंदन प्रस्ताव पेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम अब 'नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट' किए जाने का प्रस्ताव कैबिनेट से पारित किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कैबिनेट में अभिनंदन प्रस्ताव पेश किया है.
7 अक्टूबर का दिन इतिहास में दर्ज
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की मंत्रिपरिषद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर उनका हार्दिक अभिनंदन करती है. उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर का दिन इतिहास में गौरवशाली दिवस के रूप में दर्ज हो गया है.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के लिए विशेष गौरव का विषय है, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से सांसद और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा में राष्ट्र प्रथम और सेवा के प्रति समर्पण ही उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. इस दौरान वैश्विक मंच पर भारत ने अपनी अलग पहचान बनाई है.
Advertisement
'विकास और विरासत के नए युग में शामिल हुआ यूपी'
सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान उसकी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और सभ्यता से जुड़ी हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश अपनी सभ्यता और सांस्कृतिक विरासत को संजोते हुए विकास और विरासत के नए युग में शामिल हुआ है.
मुख्यमंत्री ने साल 2014 का जिक्र करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी आए थे, तब उन्होंने कहा था कि 'मुझे मां गंगा ने बुलाया है.' सीएम योगी के मुताबिक, प्रधानमंत्री का यह संकल्प आज उत्तर प्रदेश के विकास का बड़ा आधार बना है. प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है.
'2017 के बाद उत्तर प्रदेश ने बनाई नई पहचान'
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है. साल 2017 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा और उनके लंबे प्रशासनिक अनुभव का लाभ उत्तर प्रदेश को मिला है. इसकी वजह से प्रदेश ने अपनी नई पहचान बनाई है.
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश ने सुशासन यानी गुड गवर्नेंस को अपनाया है. प्रदेश में लगातार निवेश आ रहा है और आज उत्तर प्रदेश एक सुरक्षित राज्य के रूप में आगे बढ़ रहा है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, राज्य में चौतरफा विकास हो रहा है और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर काम किए जा रहे हैं.
Advertisement
मेट्रो, एक्सप्रेसवे और रैपिड रेल का किया जिक्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में चल रही और पूरी हो चुकी विकास परियोजनाओं का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में मेट्रो, एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल और जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जैसी परियोजनाओं के जरिए बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है.
उन्होंने प्रदेश में 42 राष्ट्रीय मार्गों के निर्माण का जिक्र किया. इसके अलावा दादरी में बन रहे डेडिकेटेड कॉरिडोर और वाराणसी में राष्ट्रीय जलमार्ग की स्थापना को भी महत्वपूर्ण उपलब्धियों के रूप में गिनाया.मुख्यमंत्री ने लखनऊ में बने ब्रह्मोस असेंबली प्लांट का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के जरिए उत्तर प्रदेश विकास के नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.
'सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर हो रहा काम'
सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र पर काम किया जा रहा है. प्रदेश के गरीबों, वंचितों और पिछड़े वर्गों के विकास के लिए लगातार प्रयास किए गए हैं.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लंबे अनुभव और मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में अपनी नई पहचान स्थापित की है. प्रदेश अपनी सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए आधुनिक विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

Uttar Pradesh cabinet approves renaming Jewar airport after PM Modi

ग्रेटर नोएडा का जेवर एयरपोर्ट अब नरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, यूपी कैबिनेट ने पास किया प्रस्ताव - greater noidas jewar airport to be named narendra modi international airport proposal passed by up cabinet

जेवर हवाई अड्डे का नाम अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान


