अकेली देखकर घर में घुसा और... लखनऊ में BCA छात्रा की निर्मम हत्या, शक की सनक में ली जान!
UP News: राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पारा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की उसके ही घर में गला र…

सौजन्य से:- Aaj Tak News
Sign In
Advertisement
X
UP News: राजधानी लखनऊ से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पारा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा की उसके ही घर में गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई. घटना के वक्त छात्रा घर में अकेली थी. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी प्रेमी देवांश पाठक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
नाबालिग मृतका बीसीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी. वारदात के वक्त माता-पिता पैतृक गांव गए हुए थे. जब बड़ी बहन कॉलेज से घर लौटी तो पहली मंजिल पर बहन का खून से लथपथ शव देखकर उसके होश उड़ गए. सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए.
डीसीपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि पूछताछ में आरोपी देवांश पाठक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी ने बताया कि दोनों पिछले दो सालों से एक-दूसरे को जानते थे और साथ में पढ़ाई की थी.
आरोपी देवांश को शक था कि छात्रा किसी अन्य युवक से बात करने लगी है. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था और बातचीत बंद थी. बुधवार दोपहर देवांश बातचीत के बहाने नाबालिग छात्रा के घर दाखिल हुआ और कहासुनी के बाद आरोपी को कुछ समझ नहीं आया और गुस्सा इतना बढ़ा कि नाबालिग छात्रा का चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी.
Advertisement
घटना के बाद छात्रा के परिजनों ने हत्या से पहले दुष्कर्म का आरोप लगाया. पुलिस ने परिजनों के बयान, मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामले में बीएनएस की धारा 66 और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ा दी हैं. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए हैं. डीसीपी वेस्ट के मुताबिक आरोपी को जेल भेज दिया गया है और विधिक कार्रवाई जारी है.
---- समाप्त ----
TOPICS:
Latest News in Hindi »
Advertisement
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी में ब्राह्मणों के साथ से ही सधेगा सत्ता का ‘समीकरण’, सपा-बसपा भी बना रही जीत का फॉर्मूला - up assembly elections parties vie for crucial brahmin vote

UP Big News: अतीक अहमद के छोटे बेटे की मौत, पंखा लगाकर सुखाया लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे; योगी की बड़ी घोषणा

सीएम योगी का सख्त संदेश: कांवड़ यात्रा में अराजकता बर्दाश्त नहीं; ई-रिक्शा और टैक्सी चालकों का होगा सत्यापन


